फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के गम में युवती ने लगाई फांसी

Wed, 28 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के विदोखर पुरई में एक युवती ने मां के गम में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की अगले सप्ताह सगाई होेने वाली थी।
विज्ञापन



विदोखरपुरई गांव निवासी जगदेव किसान है। उसकी पुत्री रेखा (20) की मां का निधन दो वर्ष पूर्व बीमारी से हो गया था। तब से वह मानसिक रुप से परेशान रहती थी। इधर रेखा की शादी पारा रैपुरा गांव में तय हो गई थी।

अगले रविवार को सगाई होनी थी। मगर मां को याद कर वह बराबर रोती रहती थी। पिता जगदेव ने बताया कि मां के गम को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और बुधवार की तड़के उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंगोहटा चौकी इंचार्ज शिवमिलन ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया रेखा उसकी बड़ी पुत्री थी। अब उसके एक पुत्री व दो पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें