फोटो 13 एचएएमपी 10- मृतक दिशा। स्रोतः परिजन
गोहांड(हमीरपुर)। खेलते हुए तालाब पर पहुंची तीन साल की बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई। वहीं परिजन पड़ोस में बच्ची को खोजते रहे। जब परिजन तालाब पर पहुंचे तो वहां बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला।
जरिया थाने के पतखुरी गांव निवासी जयहिंद अनुरागी ने बताया कि सोमवार शाम बेटी दिशा (3) घर के बाहर खेल रही थी। इस दाैरान वह घर के बाहर कुछ दूरी पर स्थित तालाब तक पहुंच गई और पानी में डूब गई। बेटी जब घर के बाहर नहीं मिली तो परिजन ने पड़ोसियों के यहां खोजबीन की। काफी देर तक खोजबीन की पर बच्ची का पता नहीं चला। आशंका होने पर तालाब पर पहुंचे तो वहां बच्ची पानी में उतराती मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉ. कनिष्क माहुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत पर मां मालती का रो-रोकर बेहाल रहीं।
जयहिंद ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। दिशा से बड़ा सागर और छोटी बेटी जिज्ञासा है। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।