फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म

Fri, 21 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से पढ़कर घर जा रही मासूम बालिका को वहशी युवक ने पशुबाड़े में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ बालिका रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गांव स्थित खेतों से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ बालिका के चाचा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बालिका को सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका अपनी बड़ी बहनों के साथ गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने जाती है। गुरुवार को छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर की ओर चले, लेकिन वह अन्य बच्चों से काफी पीछे रह गई।

तभी दोपहर करीब एक बजे रास्ते में खड़ा पड़ोसी युवक उसे उठाकर अपने पशुबाड़े में ले गया। जहां उसने बालिका से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


रोती बिलखती बालिका घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई। तब बालिका के चाचा और गांव के लोग उसे लेकर थाना ललपुरा पहुंचे। थाने में पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें