बसवारी में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेंती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेरा व बालिका वर्ग में कन्या पूर्व मा.विद्यालय भरखरी के बच्चों का दबादबा रहा। छात्र बाल कुमार व छात्रा गीतांजलि को चैंपियनशिप की खिताब से नवाजा गया। विकासखंड क्षेत्र के बसवारी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छात्र जयपाल इमिलिया ने प्रथम, कपिल सिंह बसवारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मी. में करगांव के छात्र लवलेश कुमार प्रथम व इमिलिया के छात्र जयपाल द्वितीय, 400 मी में महेरा के बालकुमार प्रथम व करगांव के लवलेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भरखरी के रामशरण प्रथम, हृदेश कुमार द्वितीय, ऊंची कूद में करगांव के पुष्पेंद्र प्रथम व योगेश द्वितीय रहे। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेरा विजेता व भरखरी उपविजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में 200 व 400 मी दौड़ में भरखरी की गीतांजलि प्रथम व करगांव की साधना द्वितीय रही। खो-खो प्रतियोगिता में महेरा के कन्या पूर्व मा.विद्यालय विजेता व भरखरी के पूर्व मा.विद्यालय की छात्राएं उपविजेता रही।
कबड्डी में भरखरी की छात्राएं विजेता व पडुंवा डेरा की छात्राएं उपविजेता रही। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित र्हुइं। संकुल प्रभारी आशा द्विवेदी ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिताएं व्यायाम शिक्षक परशुराम द्विवेदी, अनुदेशक महेश राजपूत, अतुल सिंह, अनिल कुमार, विमल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। निर्णायक के रूप में आत्माराम, बाबूराम, जितेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर श्यामसुंदर विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह राजपूत, वीरपाल सिंह, ब्रहृमप्रकाश यादव, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।