फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मनरेगा के कार्यों में फर्जीवाड़ा, एक ही फोटो अपलोड होने से खुलासा

Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 17- अतरैया में मजदूरों की अपलोड फोटो व नाम। सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत अतरैया में मनरेगा योजना के तहत बन रहे जलरोक एवं चकमार्ग निर्माण में मजदूरों की फर्जी हाजिरी अपलोड करने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल फोटो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अतरैया में राममिलन के मकान से रामसेवक के खेत तक तथा रामसेवक के खेत से चुनुवाद के खेत तक अलग-अलग दो जलरोक बांध एवं चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें सात मस्टररोल में 66 मजदूरों को कार्य करते हुए दिखाया गया है। गत 27 दिसंबर को एनएमएमएस एप में अपलोड की गई तस्वीरें एवं मस्टर रोल में दर्ज की गई हाजिरी में फर्क है। मस्टर रोल संख्या 9580 से 9586 तक में मजदूरों के नाम तो अलग-अलग हैं, लेकिन फोटो में वहीं 10-15 मजदूरों की फोटो अपलोड है। यह फोटो महिला मेट केत कुमारी ने अपलोड की है। दोनों कार्यों में एक ही जैसे मजदूरों की फोटो अपलोड की गई है।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह सोमवार को कार्यालय पहुंचकर अपलोड की गई फोटो एवं मस्टर रोल का अवलोकन कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें