फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में महोबा के चार चेहरों को मिला प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में भरपूर प्रतिनिधित्व मिला है। महोबा के चार चेहरों को सूची में शामिल किया गया है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देखा जा रहा है। पेयजल समस्या को लेकर जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है। संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी वर्गों को रिझाने और पुराने व कद्दावर चेहरों को फिर से भरोसा जताते हुए इन्हें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर भाजपा अभी से जुट गई है। नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलेगी व बूथ स्तर तक पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी ने सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें