फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सब्जी मंडी स्थानांतरित करने को चार दिन की मोहलत

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 08- राठ कोतवाली में सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ। संवाद
विज्ञापन
राठ। कोतवाली में एसडीएम व व्यापारियों की बैठक में सब्जी मंडी स्थानांतरित करने के लिए नौ अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इससे पहले दो दिन में अवैध मंडी हटाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

उरई रोड पर अवैध रूप से थोक फल व सब्जी मंडी संचालित है। वहीं, पांच करोड़ की लागत से बनी नवीन सब्जी मंडी वीरान पड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने एक पखवारे पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात में यह मुद्दा उठाया था। इसका असर हुआ और बुधवार को विधायक मनीषा अनुरागी, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, एसडीएम अभिमन्यु कुमार व सीओ राजीव प्रताप सिंह के साथ उरई रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंचीं। सब्जी आढ़तियों ने मंडी स्थानांतरित करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। पांच दिन बाद भी अवैध मंडी संचालित है। रविवार को कोतवाली में एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों के साथ बैठक की। सब्जी व्यापारियों ने नौ अक्तूबर को मंडी स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया है। मंडी सचिव राजेश कुमार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, सब्जी एवं फल मंडी के अध्यक्ष रशीद राइन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें