फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सेना के पूर्व कैप्टन की जमीन पर कब्जा, अफसरों से गुहार

Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 09= फोन पर अधिकारियों से बात करते पूर्व कैप्टन रामगोपाल पाठक। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सेना के पूर्व कैप्टन ने गांव के एक व्यक्ति पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि जमीन कब्जा मुक्त न होने पर वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के बरहरा गांव निवासी पूर्व कैप्टन रामगोपाल पाठक ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। देश सेवा में अपनी जवानी लगा दी। अब अपनी ही जमीन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं। कहा कि सेना में रहते हुए उन्होंने गांव में एक मकान बनवाया था। ड्यूटी पर बुलाए जाने के कारण जीने (सीढ़ी) का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया। अब लौटने पर पता चला कि गांव का एक व्यक्ति जीने की जगह पर छज्जा निकालकर कब्जा कर रहा है।
पूर्व कैप्टन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह किसी अधिकारी से बात करते हुए भावुक हो उठते हैं। कहते हैं कि कृपया मेरा काम रुकवा दीजिए नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि शिकायत के बाद भी मौके पर निर्माण कार्य जारी है। थाना प्रभारी जलालपुर पवन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। दोनों पक्षों की जमीन की जांच लेखपाल से कराई गई है। भूमि दोनों के नाम पर दर्ज है। शिकायत पर कब्जे की कोशिश को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें