फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल मुआवजा के लिए किसानों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
भमई गांव में मुख्य सड़क को जाम किए ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। बांदा की मरौली खदान से मौरंग लदे ट्रकों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल की गुबार से भमई गांव के किसानों की सैकड़ों बीघे फसल बर्बाद हो रही है। इससे नाराज किसानों ने फसल मुआवजे की मांग कर गुरुवार को सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ सैकड़ों ट्रकों की लाइन लग गईं। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात ठप होने से पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

भमई गांव के आधा सैकड़ा किसानों ने फसल बर्बाद होने के कारण सड़क पर जाम लगा दिया था। जो करीब 4 घंटे चला। किसानों ने बताया मरौली खदान से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक मौरंग लेकर निकलते हैं। जिसके कारण उड़ने वाली धूल से उनकी सैकड़ों बीघे की फसल बर्बाद हो रही है। उनकी फसलों में फूल नहीं निकल रहे हैं। किसानों ने कहा फसल बर्बाद होने से भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कई किसानों ने तो कर्ज लेकर फसल की बुआई की थी और अब फसल बर्बाद होने से वह परेशान हैं। वह कैसे कर्ज चुका पाएंगे। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह का कहना है किसानों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें