फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पर हमला बोल पड़ोसियों ने पीटा

Tue, 25 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में मारपीट में आई चोट दिखाते पूर्व चेयरमैन सतीशचंद्र अवस्थी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कस्बे के चांदथोक निवासी पूर्व चेयरमैन एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता पर सोमवार रात पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही घर में रखे नगदी व जेवर उठा ले गए। तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर सदर विधायक थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र अवस्थी कस्बे के चांदथोक में छोटी बाजार क्षेत्र में रहते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर पर अभिषेक त्रिपाठी व पौत्र अभिलाष के साथ बैठे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी देवकी नंदन पांडेय अपनी पत्नी तथा पुत्र शुभम व पुत्री कोमल के साथ भाला, लोहे का पाइप व तमंचा लेकर घर में घुस आया और उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से पूर्व चेयरमैन संभल नहीं पाए और आरोपियों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया।

जब अभिषेक व अभिलाष अवस्थी उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। पूर्व चेयरमैन ने आरोप लगाया कि आरोपी मारपीट करने के बाद घर में रखे रुपये व जेवरात उठा ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। घटना की सूचना पर थाने पहुंचे सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने कस्बा इंचार्ज विनय कुमार सिंह को हीलाहवाली पर जमकर लताड़ लगाई और वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर चांदथोक निवासी देवकीनंदन पांडेय, उसकी पत्नी, पुत्र शुभम व पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व चेयरमैन पर हुए हमले को लेकर लोगों का जमावड़ा दिन भर उनके घर पर लगा रहा। हमलावर बसपा समर्थक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें