फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाना खाते समय सीने में उठा तेज दर्द, वन दरोगा की मौत

Fri, 27 Nov 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 26- मृतक अमर सिंह यादव। परिजन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्रीय कार्यालय स्थित आवास पर बुधवार देर रात परिवार के साथ खाना खा रहे वन दरोगा अमर सिंह यादव (57) के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। परिजन और वन विभाग के कर्मचारी उन्हें सीएचसी सरीला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच में उन्हें मृत पाया।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अमर सिंह यादव को परिजन मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। इसके बाद शव को जिला अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमर सिंह यादव मूलरूप से कुरारा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2003 में वन विभाग में भर्ती हुए थे। वर्ष 2011 में वन रक्षक बने और 2022 में पदोन्नति पाकर वन दरोगा हुए। वर्ष 2024 में हमीरपुर रेंज से सरीला रेंज आए थे। वह जलालपुर शाखा में तैनात थे।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी अर्चना यादव, पुत्र यश यादव और पुत्री संचल यादव हैं। दोनों बच्चे अविवाहित हैं। निधन की सूचना पर डीएफओ अरविंद कुमार हमीरपुर स्थित गौरा देवी आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, उपवन क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार सिंह समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें