फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पति-बच्चों के लिए बयान

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 13- पत्योरा में जांच करती फारेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। पत्योरा गांव में 27 जुलाई को संदिग्ध हालात में आग से जलकर विवाहिता की माैत के मामले में मंगलवार को फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही पति और बच्चों के भी बयान दर्ज किए। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

गांव निवासी रेनू निषाद (35) ने शाम चार बजे घर पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी माैत हो गई थी। घटना के समय पति रमाकांत निषाद मुंबई में था। एक सप्ताह बाद मृतका के भाई धर्मराज निषाद ने पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने ननद पूजा निषाद पर दो लाख रुपये वापस न करने पर बहन को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया। आरोप है कि पूजा के पति सोनू निषाद, पिता कामता और मां उर्मिला ने भी सहयोग किया। पुलिस ने तीन अगस्त को चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को फाॅरेंसिक टीम पत्योरा पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करके जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने रमाकांत निषाद से पूछताछ की। साथ ही उनकी पुत्री सान्वी और पुत्र आकाश के बयान भी दर्ज किए गए। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें