फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हादसे के बाद बेतवा पुल के दोनों ओर पांच किमी तक जाम, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 42- बेतवा पुल पर ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम बेतवा पुल पर ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आधे घंटे से अधिक समय तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं। क्रेन से क्षतिग्रस्त ओमनी हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे हादसे के बाद ओमनी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी हो गई। इससे पुल पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते-ही-देखते एक ओर यमुना पुल और दूसरी ओर कुछेछा के सुमेरपुर रोड तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में छानी से पेट दर्द की मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस और सुमेरपुर से प्रसव के मामले में मरीज को लेकर जा रही 102 एंबुलेंस फंस गईं।
सूचना पर लक्ष्मीबाई तिराहे पर ड्यूटी कर रहे सीओ मंजू पांडेय और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ता बनाकर 10 मिनट के अंदर दोनों एंबुलेंस को निकलवाया। यातायात प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि ओमनी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जाम की स्थिति बनी थी। 20 से 25 मिनट में जाम खुलवाकर आवागमन सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें