फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सरीला की 45 पंचायतों में पांच हजार श्रमिकों को मिला काम

विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 23- बिलगांव में विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत कार्य करते श्रमिक। सूचना विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को वीबी-जीरामजी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें योजना के प्रावधानों और अधिकारों की जानकारी दी गई। सरीला विकासखंड की 45 ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक कार्यों के माध्यम से पांच हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

एपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने से पलायन रोकने में मदद मिलेगी। विकासखंड की टीम ने कार्यों की निगरानी भी कर रही है। मौदहा विकासखंड की 63 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत रोजगार संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। बीडीओ श्वेता त्रिपाठी ने सिसोलर, टोलामाफ और परेहटा गांव पहुंचकर कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
डीसी मनरेगा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष रोजगार सृजन दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और श्रमिकों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। यहां पर एपीओ रुद्रप्रताप सिंह, सिसोलर प्रधान विजय शंकर प्रजापति, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मौजूद रहे। वहीं मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरी में बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने तीन सीसी रास्तों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें