फोटो 22 एचएएमपी 31- शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास स्थिति प्रतिष्ठान से आटा की जांच करती खा
- फोटो : सिरसिया के गुलरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को मिलावटखोरों के खिलाफ शहर में अभियान चलाया। टीम ने मिलावट की आशंका पर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर लैब जांच के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल का गठन कर बस स्टैंड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संजीव कुमार खाद्य प्रतिष्ठान से लस्सी में मिलावट का संदेह होने पर एक लस्सी का नमूना, महेश कुमार खाद्य प्रतिष्ठान से दही का एक नमूना, सुरेंद्र कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से लस्सी का एक नमूना, राम विकास के प्रतिष्ठान से लस्सी का एक नमूना और इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास विनोद गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से आटा में मिलावट की आशंका होने पर एक नमूना सहित कुल पांच नमूने संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश वर्मा एवं राम सूरत यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।