फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित

Thu, 23 Apr 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एस्पायर आईआईटी मेडिकल अकादमी शाखा हमीरपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थी एवं अन्य - फोटो : सिरसिया ​के गुलरा ​स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।
विज्ञापन
हमीरपुर। एस्पायर आईआईटी मेडिकल अकादमी शाखा हमीरपुर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में जेईई मेन भाग दो 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के तीन विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल,10 विद्यार्थियों ने 98 पर्सेंटाइल, 21 विद्यार्थियों ने 96 पर्सेंटाइल, 24 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल, 42 विद्यार्थियों ने 93 पर्सेंटाइल और 64 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

संस्थान में अथर्व बन्याल ने 99.45 पर्सेंटाइल,अक्षत ठाकुर ने 99.42 पर्सेंटाइल,अर्नव ठाकुर ने 99 पर्सेंटाइल प्राप्तकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा भविष्य चौहान 98.77,अभय कटोच 98.64,अक्षित कुमार 98.42,अक्षज शर्मा 98.19, मृदुल शर्मा 98.00 सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। समारोह के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को हार, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एस्पायर आईआईटी मेडिकल अकादमी के एमडी योगेंद्र कुमार मीणा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा यह सफलता पूरे एस्पायर परिवार की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें