भरुआ सुमेरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार शाम इंगोहटा के पास एक बेकाबू कार ने स्कूटी और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार सुमेरपुर कस्बा निवासी पंचायत सचिव नसीम खान शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर लगने से स्कूटी बगल से गुजर रही एक बाइक से जा टकराई। इससे बाइक में सवार इंगोहटा निवासी मानसिंह, विकास और लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार चालक सुधीर सिंह को भी चोटें आईं।