फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नातिन ने नहीं पीसी चटनी, नाराज बाबा ने खाया जहर, मौत

Sat, 09 May 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नातिन के चटनी पीसने से मना करने पर बाबा ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी वरदानी (60) बृहस्पतिवार देर शाम को घर पहुंचे। वरदानी की पत्नी सुदामा के मुताबिक उन्होंने नातिन से चटनी पीसने के लिए कहा तो नातिन ने काम का बहाना बनाते हुए मना कर दिया। इसी बात से वह नाराज हो गए। उन्होंने घर में रखे जहरीले पदार्थ को गिलास में घोलकर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें