फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्याएं, 4 महीने जेल और अब आरोपी को क्लीन चिट

Thu, 14 Sep 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
हत्यारोपियों के साथ मीडिया को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे में एक ही परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्याकांड में चार महीने से जेल काट रहे एक आरोपी भतीजे को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। वहीं पुलिस की जांच में अब नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया कि जेल में बंद दूसरे आरोपी और उसके दो साथियों ने लूट के इरादे से पांच लोगों की हत्या की थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि घटना लूट के इरादे से गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में नामित किया गया मृतक का आरोपी भतीजा को क्लीन चिट दे गई है। उसे जेल से रिहा कराने के प्रयास कराए जाएंगे।
विज्ञापन



सिसोलर थानाक्षेत्र के पासुन गांव निवासी कृष्णपाल सिंह  (68) पुत्र रघुराज सिंह कई दशक से मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ला में आलीशान मकान बनवाकर रह रहा था। कृष्णपाल के साथ उसकी पत्नी कुसमा (61), पुत्री रानी (40) पत्नी रावेंद्र सिंह, रानी की पुत्री आकांक्षा उर्फ रामलली (20) पत्नी अनिल सिंह निवासी मरका बांदा व आकांक्षा की चार माह की पुत्री रहती थी।

पिछली 10 मई को इन सभी की हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद 13 मई को दुर्गंध के फैलने से लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पांच शव बरामद किए थे। घटना के खुलासे में कोतवाली पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई और पुलिस पर उठते सवालों से बचने के लिए शक के आधार पर मृतक कृष्णपाल के पासुन निवासी भतीजे जुगुलकिशोर को आरोपी बनाकर 15 मई को जेल भेजा था।


इसके बाद मृतक के यहां पूर्व में किराए पर रहने वाले खंडेह गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र झंडू सिंह को 18 मई को हत्या का आरोपी बनाकर जेल भेजा गया। घटना के कुछ समय बाद एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का गैर जनपद में तबादला होने के बाद दिनेश कुमार पी ने जिले में नए एसपी की कमान संभाली।

उन्होंने इस सामूहिक हत्याकांड मामले की पूरी विवेचना की फाइल टटोली। एसपी ने विवेचना का अध्ययन करने के बाद कुछ बिंदुओं पर उंगली उठाते हुए मामले की प्रारंभिक जांच एएसपी को सौंप दी। साथ ही नए सिरे से जांच के आदेश देते हुए टीम गठित की। जिसमें स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव व सर्विलांस टीम ने मिलकर मामले की गहनता से जांच की और मामले का नया खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में कामता उर्फ अजय सिंह व मूलचंद्र उर्फ मुलवा पुत्र विटोला निवासी खंडेह मौदहा को बुधवार को कस्बे के बड़ा चौराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म इकबाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें