फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पाठशाला का पहला दिन...रोली-कुमकुम से बच्चों का स्वागत

Thu, 02 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। परिषदीय स्कूलों के नए शिक्षण सत्र के पहले दिन बच्चों को तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। नोटबुक सहित स्टेशनरी भी वितरित की गईं। गल्हिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक उर्मिला राजपूत ने बताया कि पहले दिन 100 बच्चे स्कूल पहुंचे। 10 नए दाखिले किए गए। नोटबुक और स्टेशनरी वितरित की गई। भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय बांक में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंजीता अहिरवार, संगीता, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा, अर्चना खरे, अर्चना कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को रोली-कुमकुम लगाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विदोखर मेंदनी में सुबह 10 बजे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। टेढ़ा कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

मेधावियों को किया सम्मानित
बिवांर। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाचार्य रामकृपाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की गई श्रेष्ठा परीक्षा में इस स्कूल के आठवीं कक्षा के दो छात्र सचिन पुत्र अनिल कुमार ने ऑल इंडिया 112 वीं रैंक और शैली पुत्री संतोष ने 123 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है। वहीं छह बच्चों सचिन, शैली, अनन्या, लवकुश, भूपेंद्र व हिमांशी ने आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा पास की है। इसमें भूपेंद्र ने जिले में दूसरा स्थान पाया। सभी मेधावी बच्चों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन





प्राथमिक विद्यालय रागौल में गंदगी का अंबार
मौदहा। प्राथमिक विद्यालय रागौल में गंदगी के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वर्षों से यहां सफाई नहीं की गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सिजनौडा में प्रधानाध्यापक सूर्यकांत त्रिपाठी ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते हुए नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक करते हुए स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय छिरका एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जागरूक किया गया। परिषदीय विद्यालय करहिया के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राएं स्कूल चलो अभियान के साक्षी बने। प्राथमिक विद्यालय इचौली में सुबह 8:30 बजे एक शिक्षामित्र, एक सहायक अध्यापक उपस्थित दिखाई दिए जबकि विद्यालय में पांच अध्यापकों का स्टाफ है। (संवाद)


गहरौली। क्षेत्र के अलरा गौरा गांव के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों ने छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय गहरौली में पांच बच्चों का स्वागत किया गया। कन्या जूनियर हाईस्कूल में आठ छात्र विद्यालय आए। इनका अध्यापक छत्रपाल राजपूत और आनंद साहू ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें