फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में प्रधान पर किया फायर

Sun, 23 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव के प्रधान पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर रमना गांव के पास जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने एक हमलावर व दो साथियों के विरुद्ध धारा 307 का मुकदमा दर्ज  किया है।
विज्ञापन


रविवार को हुसैना गांव निवासी प्रधान जुगुल किशोर पुत्र भागवत और राहुल यादव के बीच पुरानी रंजिश है। विवाद के कई मामले थाना मुस्करा में दर्ज हैं।

प्रधान ने पुलिस को बताया कि करीब एक बजे वह गांव के प्रमोद के साथ बाइक पर मौदहा कस्बा आ रहा था। तभी गांव से ही एक बोलेरो बाइक के पीछे लग गई।

बाइक जैसे ही चकदहा व रमना गांव के बीच पहुंची तभी पीछे से आ रही बोलेरो में बैठे राहुल यादव ने चोरी की बंदूक  तान दी। वाहन से बंदूक की नाल निकली देख अपनी बाइक सड़क से मोड़कर पीछे की ओर भागे।

इस बीच आरोपी ने एक फायर झोंक दिया और अपनी गाड़ी मोड़कर पीछा करने लगा लेकिन वे लोग बाइक दौड़ाकर कुनहेटा गांव स्थित पुलिस चौकी के अंदर घुस गए और इस घटना की सूचना मौदहा पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर कस्बा इंचार्ज अनिल यादव फोर्स के  साथ घटना स्थल पहुंचे और पूछताछ की। खेतों में जानवर चराने वाले लोगों ने फायर की आवाज सुनने की पुष्टि की।

इसी के आधार पर पुलिस ने राहुल व उसके दो तीन अन्य अज्ञात साथियों के विरूद्ध 307 का मामला दर्ज कर लिया है।  कोतवाल एचडी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें