फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक ने डेकोरेशन के सामान के गोदाम में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर-15 में गुरुवार की रात डेकोरेशन के सामान के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग दो लाख का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने रास्ते के विवाद में पड़ोस के युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर- 15 निवासी जयनारायन नामदेव का कस्बे में डेकोरेशन का कारोबार है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी युवक से 12 मई को रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इस पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। 13 मई को वह एक शादी में डेकोरेशन का कुछ सामान लेकर गया था।
रात में आरोपी ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ डेकोरेशन सामान के गोदाम में आग लगा दी और भाग गया। आग से करीब दो लाख का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें