फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मिठाई की दुकान में लगे घरेलू गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। भगदड़ मचने पर युवाओं व गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक प्रयोग पर सख्त पाबंदी है। इसके बावजूद नगर के अधिकांश होटलों, चाय व मिठाई की दुकानों पर धड़ल्ले से प्रयोग किया जाता है। बुधवार सुबह नगर के बारह खंभा चौराहा स्थित मिठाई की दुकान लक्ष्मी स्वीट्स में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करते उसमें लीकेज से आग लग गई। दुकान में आग लगते ही वहां बैठे लोगों समेत आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
मौके पर पहुंचे नगर के ही नौशाद कुरेशी ने हिम्मत दिखाते अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर गैस एजेंसी के कर्मचारी भी पहुंच गए। कई अग्नि शमन सिलिंडर खाली कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एजेंसी के कर्मचारी कमलेश द्विवेदी ने कहा दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग करना गैर कानूनी है। उन्होंने कहा सिलिंडर को जब्त कर लिया है। दुकानदार के खिलाफ शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें