भरुआसुमेरपुर। पारा रैपुरा में रविवार रात मच्छरों को भगाने के लिए सुलगाई गई आग से मकान जल गया। आग से पचास हजार से अधिक की संपत्ति जल जाने का अनुमान है। पारा रैपुरा निवासी शांती ने बताया रविवार की रात मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी। जिस समय सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी आग से निकली चिंगारी ने खपरैल को पकड़ लिया और तेज हवाओं के कारण चंद मिनट में मकान जलने लगा।
आग की लपटे देख आंख खुली और शोर करने पर एकत्र पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से मकान का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया। पीड़िता के अनुसार आग से 50 हजार से ज्यादा की गृहस्थी का सामान जल गया है। प्रधान शिवदयाल प्रजापति एवं पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति ने घटना से लेखपाल को अवगत कराकर दैवी आपदा के तहत सहायता दिलाने की मांग की है। (संवाद)