फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कच्चे घर में लगी आग, शादी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। बिरमा नदी के समीप शिवनी गांव के बगिया डेरा में बुधवार दोपहर एक कच्चे घर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में गरीब परिवार की वर्षों की जमा पूंजी जलकर राख हो गई। बेटी की 24 जून 2026 को होने वाली शादी का सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन


घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। गांव निवासी भूमिहीन मजदूर हल्काई के घर में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लगभग चार क्विंटल आटा, तीन टीन डालडा और एक क्विंटल चीनी जल गई। शादी का सामान, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामग्री भी नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
ग्राम प्रधान देवबचन यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि बेटी का विवाह कराया जाएगा। प्रधान ने गंगाराम बाबा कुटी से विवाह कराने तथा पूरा खर्च स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया। लेखपाल सुनील पटेल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें