फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हंगामा व पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा कस्बे में बालिका का शव मिलने के बाद हुए बवाल के मामले में थाने के एसआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के चार सरकारी वाहनों में तोड़-फोड़ कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर को दूरभाष पर छोटी बच्ची का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। शांति व्यवस्था के लिए सीओ राठ सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स और यूपी 112 की टीम मौजूद थी। इसी दौरान रात करीब 10 बजे गहरौली रोड नई बस्ती में घटना से उग्र लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए वहां सरकारी पुलिस वाहनों में तोड़-फोड़ की थी। थाना राठ के दो, थाना बिवांर की एक और यूपी 112 टीम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह को विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें