फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आढ़ती समेत परिवार पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा मंडी में एक आढ़ती के पुत्र पर नाबालिग से अश्लीलता करने और गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने आरोप लगा है। पुलिस ने आढ़ती सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुमेरपुर कस्बा निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार बीते छह सितंबर की दोपहर वह 11 वर्षीय पुत्री के साथ मौदहा मंडी गेहूं लेने गई थी। मंडी गेट पर पानी लेने के लिए रुकने के दौरान आढ़ती धर्मात्मा के पुत्र ने उसकी बेटी के साथ अश्लीलता की। महिला ने जब इसकी शिकायत धर्मात्मा से की तो उन्होंने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने मामले में उत्पीड़न, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत धर्मात्मा, सविता, विशाल और सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें