फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अदालत के आदेश पर सहायक शिक्षिका एवं पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर अदालत के आदेश पर सहायक अध्यापिका एवं उसके पति के खिलाफ एससी/एसटी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना पांच फरवरी की है।
विज्ञापन


मुख्यालय के भिलांवा निवासी अंजना वर्मा पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय बदनपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है। आरोप है कि वह गत पांच फरवरी को विद्यालय में छात्रों को बागवानी का प्रशिक्षण दे रही थीं तभी सहायक शिक्षिका ममता प्रजापति आ गईं और वीडियो बनाने लगी। मना करने पर जाति सूचक गालियां दीं। कहा कि उसके पति मानव अधिकार संगठन से जुड़े हैं। उसकी कहीं सुनवाई नहीं होगी। पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा और उल्टा फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। थक हारकर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सहायक शिक्षिका ममता प्रजापति व उसके पति बाबूलाल प्रजापति के खिलाफ एससी/एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें