फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ठेके में तोड़फोड़ के मामले में महिलाओं समेत 28 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में छह दिन पहले बस्ती के अंदर संचालित देसी शराब ठेका बंद कराने को लेकर तोड़फोड़ और शराब नष्ट करना महिलाओं को महंगा पड़ गया। ठेका संचालक की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं व उनके बेटों समेत 28 के खिलाफ तोड़फोड़, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चरखारी के मोहल्ला रायनपुर निवासी रोहित रिछारिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सूपा में देसी शराब की दुकान है। 27 सितंबर की दोपहर तीन बजे दुकान पर सेल्समैन देवेंद्र और संदीप मौजूद थे। अचानक गांव की कुछ महिलाएं हाथों में डंडे, लोहे की रॉड व पत्थर लेकर दुकान के सामने आईं जिन्हें सेल्समैन पहचानते हैं। इनमें जयंती, सोमवती, वतीदेवी, अनीता समेत 20 महिलाएं और उनके बच्चे थे। महिलाओं को देख सेल्समैन दुकान बंद करते हुए जान बचाकर दूर चले गए। महिलाएं दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गईं। उन्होंने डंडा मारकर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व पास मशीन तोड़ दिया। साथ ही दुकान पर रखा सामान बाहर फेंक कर क्षतिग्रस्त करने लगीं।
इस दौरान महिलाओं ने 65 पेटी शराब बाहर फेंककर नष्ट कर दी और संदीप का मोबाइल तोड़ दिया। आरोप लगाया कि महिलाओं ने दोबारा दुकान खोलने पर सेल्समैनों को जान से मार देने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार नामजद महिलाओं, उनके बेटों समेत 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें