फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी सहित ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। एक महिला की आत्महत्या के मामले में बेटे राहुल गुप्ता ने पत्नी भावना वर्मा, सास शीला देवी, ससुर चंद्रजीत व साले शिवम वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को भावना से उनकी शादी हुई थी। पत्नी के मकान मालिक से आपत्तिजनक बातें जानने पर राहुल ने उलाहना दिया। इस पर पत्नी और भाई शिवम ने उन्हें पीटा। 6 दिसंबर 2025 को राहुल ने पत्नी के माता-पिता से बात करने का प्रयास किया। इस दौरान सभी ने राहुल, उनके भाई संजू गुप्ता, बहू खुशी व मां के साथ मारपीट की। झूठे मुकदमे की धमकी से आहत होकर राहुल की मां ने रात में एसिड पी लिया। 7 दिसंबर 2025 को कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस व उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद राहुल ने न्यायालय का रुख किया। कोतवाल अनूप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने और जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें