बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मुटनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी व अश्लीलता के आरोप में शिक्षक पुष्पेंद्र के खिलाफ मंगलवार देर रात पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई। जांच पूरी होने और पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षक को निलंबित किया गया था।
20 अगस्त को विद्यालय की बच्चियों ने आरोप लगाया था कि पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने अश्लील हरकतें कीं। अगले दिन परिजन के साथ थाने पहुंचकर बच्चियों ने आपबीती सुनाई और अभिभावकों ने प्रार्थनापत्र दिया था। मामले में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने कहा कि जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है।