फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का आरोप, पंचायत सचिव पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के ब्लॉक पनवाड़ी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) राहुल पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पनवाड़ी थाना क्षेत्र के भरवारा गांव निवासी ओमकार ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके बताया कि राहुल पाठक मूल रूप से ग्राम लारौन तहसील पलेरा जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के निवासी हैं। ग्राम लारौन से राहुल पाठक का निवास प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इनकी शिक्षा भी प्राइमरी से लेकर स्नातक तक मध्यप्रदेश की है। इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश में वन-रक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दी है और मध्यप्रदेश से ही मतदाता भी रहे हैं। इनका भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता पहचान पत्र निर्गत हुआ है।
राहुल पाठक की मां का मायका सतारी महोबा है। आरोप है कि राहुल पाठक ने अपने मामा के गांव सतारी जिला महोबा से सामान्य निवास प्रमाण पत्र बनवाकर ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर आवेदन किया और चयनित होकर वर्तमान में ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसकी शिकायत उसने थाना पनवाड़ी और एसपी से की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थाना पनवाड़ी में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें