महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव निवासी ज्वाला प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को पिता किशोरीलाल बहू विनीता, पोती काजल व पौत्र हर्ष के साथ हमीरपुर के धमना गांव से बस से घर लौट रहे थे।
सुगिरा के पास जैसे ही सभी लोग बस से उतरे तो गांव का वीरेंद्र कार लेकर आया और साथ चलने की बात कही। इस पर सभी कार में बैठ गए। सुगिरा गांव से कुछ दूरी पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ में टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने चालक वीरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।