फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जहर खाकर जान देने के मामले में 13 लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 21- मृतक दीपू की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के ककरऊ गांव निवासी युवक के जहर खाकर जान देने के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत होकर उसने जहर खाने से पहले अपनी व्यथा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।
विज्ञापन


गांव निवासी दीपू सिंह (30) ने बुधवार शाम जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कदौरा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद दीपू का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि ज्ञान सिंह, बबलू सिंह, शिवेंद्र सिंह, मालेश, अभिलाष ठाकुर, बुद्धा, राज, बउवा और विजय समेत अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट और अभद्रता की। उसने दावा किया कि उसकी कोई गलती नहीं थी। उसने घटना के बाद पुलिस अधीक्षक को फोन किया लेकिन उसे मदद नहीं मिली।

वायरल वीडियो में युवक ने जहर की दो शीशियां दिखाते हुए कहा कि आरोपियों ने उसकी बहुत बेइज़्जती की है। इससे वह आहत होकर आत्महत्या कर रहा है। उसने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। वायरल वीडियो में मृतक ने अपनी मौत के लिए एक ही परिवार के कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

दीपू के चाचा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दीपू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में 10 वर्षीय बेटा और साढ़े तीन वर्ष की बेटी है। आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ भतीजे ने आरोप लगाए हैं उनका आपराधिक इतिहास रहा है। दो दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत उसने बेरी पुलिस चौकी और कुरारा थाने में की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


सुनवाई न होने से मानसिक रूप से था परेशान

पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे के साथ मारपीट और बेइज़्जती हुई थी। बेटे ने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना के समय परिवार के लोग छतरपुर में गए हुए थे। भाई दुष्यंत सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके भाई ने पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने की बात कही है।

बीते 24 जून की शाम युवक की जालौन जनपद के कदौरा सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हुई थी। भाई की तहरीर पर संबंधित थाने में 13 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। - यशपाल सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें