फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेतवा की जलधारा में खनन पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 21- इछौरा-जिटकरी में खनन की शिकायत के बाद जांच करती टीम। खनन विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला क्षेत्र के इछौरा-जिटकरी गांव स्थित खनन खंड संख्या 25/2 में बेतवा नदी की जलधारा में खनन किए जाने के मामले में पट्टाधारक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई।
विज्ञापन

खनन विभाग के अनुसार मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों और वीडियो का मिलान करने पर नदी की जलधारा में खनन किए जाने की पुष्टि हुई। उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, 2021 के नियम 60(4) के तहत पट्टाधारक पर कार्रवाई की गई। वहीं 27 और 28 अक्तूबर को जिला टास्क फोर्स और खनन विभाग की टीम ने खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान नौ वाहन नियमों के विरुद्ध खनिज परिवहन करते मिले। इनके ऑनलाइन चालान किए गए। वाहनों पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से 4.10 लाख रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें