फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जवान को दी अंतिम विदाई, कीचड़ से होकर ले गए पार्थिव शरीर

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 39- कीचड़ से होकर पार्थिव शरीर ले जाते जवान व परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरीला (हमीरपुर)। पचखुरा गांव निवासी डीएससी जवान राकेश कुमार (51) का सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गंभीर बीमारी के चलते रविवार रात लखनऊ के डीएससी कमांड अस्पताल में उनका निधन हो गया था। सेना के जवानों ने सलामी दी और पुत्र दीपक यादव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

राकेश चार साल पहले सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद डीएससी की 154 प्लाटून में भर्ती हुए थे। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम विकास कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्मशान घाट के रास्ते में जलभराव और कीचड़ से जवानों व ग्रामीणों को परेशानी हुई। पार्थिव शरीर कीचड़ से होकर ले जाना पड़ा। एसडीएम ने बताया कि सफाई के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें