फोटो 16 एचएएमपी 30- मौदहा के मुशायरे में प्रस्तुति देतीं कवित्री। संवाद
- मणिका दुबे के गीत पर झूम उठे श्रोता, गूंजती रही वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज में रविवार रात मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर से आए नामचीन शायरों ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी।
जलपुर की मणिका दुबे ने सारी जिंदगी मेरी बस इसी में जानी है, मुझको प्यार आता है, उसको नींद आनी है सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। अलीगढ़ की मुमताज नसीम ने बदरिया रे बदरिया रे, वहां जाके बरसो रे जहां मोर सांवरिया सुनाकर महफिल में रंग जमा दिया। मसीह निजामी, जमाल हसनपुरी, अबरार काशिक, खुर्शीद हैदर, आदिल रशीद, निकहत अमरोही और दमदार बनारसी ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं की दाद हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना खान ने की और संचालन नदीम फर्रुख ने किया। इस मौके पर मौलाना सलीम जाफरी को मरणोपरांत मौदहा रत्न सम्मान दिया गया। उनका सम्मान पौत्र ने ग्रहण किया। निदा कदीर और मुशर्रफ कमाल को भी सम्मानित किया गया। आयोजक निजामुद्दीन पावर ने आभार जताया।