फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी का मामला दर्ज कराया

Fri, 09 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बेे केे हुसैनगंज मोहल्ला निवासी एक युवक पर उसी के परिजनों ने लाखाें रुपये के चेकाें में हेराफेरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर के मूल निवासी ताहिर खान अधिवक्ता मौजूदा समय में हमीरपुर के ग्वालटोली मोहल्ले में रह रहे हैं। विदेश में वरिष्ठ चिकित्सक उनके चाचा फहीम खां ने अपनी संपत्ति व स्थानीय कारोबार का उन्हें सर्वाकार बनाया है। ताहिर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि इससे पूर्व डा. फहीम ने भतीजे जावेद हलीम उर्फ राजू को संपत्ति की देखरेख का जिम्मा सौंपा था।

आरोप है कि इसी बीच हलीम ने इंग्लैंड में रह रहे चाचा से मदद मांगी और दो चेकों में डा. फहीम के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक आफ बड़ौदा की स्थानीय ब्रांच से लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद फिर चेक लगाने पर मैनेजर ने हस्ताक्षर न मिलने पर आपत्ति जता दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। ताहिर खान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें