फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम सीता विवाह पर हुई आतिशबाजी

Mon, 02 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला के पांचवें दिन राम सीता विवाह और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के बाद जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन


शनिवार रात मंचन के दौरान मिथलापुरी के राजा जनक ने पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर कराया। गुरु विश्वामित्र ने राम की ओर इशारा कर कहा, उठो राम और धनुष उठाकर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी करो।

राम ने पलक झपकते ही धनुष खंडित कर दिया। सभा में मौजूद सीता ने राम को वर माला पहनाई। ये देख पूरे पांडाल में राम-सीता की जयकार होने लगी। राम विवाह के मौके पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले राजा जनक के दरबार में लंकापति राजा रावण और पाताल लोक वाणासुर का संवाद सराहा गया। धनुष भंजन की गर्जना सुनकर जब मंच पर परशुराम आए तो उनका आक्रोश देख स्वयंवर में मौजूद राजा महाराजा कांप उठे।

परशुराम को आक्रोशित देखकर राम ने कहा कि हे नाथ शंभुधन भंजन हारा हुइहै कोऊ इक दास तुम्हारा। इसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें