फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कम पहुंचे मतदाता, बीएलओ करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/कुरारा। मुख्यालय सहित कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए बूथों पर शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नए मतदाताओं के आवेदन का इंतजार करते रहे लेकिन बूथों पर गिने-चुने लोग ही पंजीकरण कराने पहुंचे। डीएम ने भी बूथ का औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अशोक कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार के साथ बूथों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने और विवरण संशोधन की स्थिति जांची। उन्होंने लंबित आवेदनों की जानकारी ली और महिला-पुरुष मतदाताओं के अनुपात की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, लंबित आवेदनों का निपटारा प्राथमिकता से करने और आवेदकों को मदद करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। उन्होंने युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नाम सूची में दर्ज कराएं। निरीक्षण में ज्यादातर बूथों पर बीएलओ खाली बैठे मिले, राजकीय इंटर कॉलेज में कोई मतदाता नहीं पहुंचा।

जीजीआईसी में भी दिखा सन्नाटा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 119 से 122 तक कुल चार बूथ बनाए गए हैं। बीएलओ सागर साहू, शैलेंद्र कुमार, विक्रम सिंह और गौरव ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक कुल 11 मतदाता आए हैं। इनमें प्रारूप छह के पांच, प्रारूप सात के चार और प्रारूप आठ के दो फॉर्म भरे गए हैं। कहा कि आज पहला दिन होने के कारण मतदाता कम आए हैं।
विज्ञापन


24 मतदाताओं ने भरे प्रारूप
कुरारा कस्बा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए गए। बीएलओ संजय और पंकज ने बताया कि भाग संख्या 50 में रघवा निवासी ब्रजराज सिंह ने पहले दर्ज अपना नाम कटवाकर कस्बा में मतदाता बनने के लिए नया आवेदन किया है। कुसमरा निवासी कृष्णचंद्र और कस्बा निवासी सुषमा देवी ने भी नए मतदाता के रूप में आवेदन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें