फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
शहर के ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। दो वर्ष बाद ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर वतन में अमन-चैन की दुआ की। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शहर में ईदगाह, अमन शहीद सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सुमेरपुर संवाद के अनुसार ईदगाह में नमाज अदा की गई। पेश इमाम हाफिज सैफुल्ला ने नमाज अदा कराई। सभासद संतराम गुप्ता, दीपक शर्मा, देवेंद्र गौतम ने लोगों को शरबत पिलाया। मौदहा संवाद के अनुसार ईदगाह में अकीदतमंदों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। किसान नेता श्रीनाथ व उनके समर्थकों ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांध नमाज अदा की। पेश इमाम करामात उल्ला ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, मलिकुआं चौराहा मस्जिद में अमन-चैन की दुआ की।
कम्हरिया, मांचा, नारायच, परछा व गुसियारी समेत अन्य गांवों में नमाज अदा की। डीएम डॉ. चंद्रभूषण व एसपी कमलेश दीक्षित, चेयरमैन रामकिशोर मौजूद रहे। राठ संवाद के अनुसार ईदगाह में पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने नमाज अदा कराई। चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, कैलाश अग्रवाल, सपा लोहिया राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल यादव, गोविंद अहिरवार, मौजूद रहे। रोडवेज डिपो में एआरएम राजकुमार व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विजय नारायण विश्वकर्मा ने स्टाल लगाकर यात्रियों को सेवइयां के साथ सिकंजी पिलाई। एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, सीओ अभय नारायण राय, कोतवाल दिनेश सिंह डटे रहे। मुस्करा संवाद के अनुसार आठ बजे उरई से आए पेश इमाम हाफिज मुजम्मिल खान ने नमाज अदा कराई। प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार ने कोल्ड ड्रिंक का स्टाल लगवाया। डॉ.भीमराव अंबेडकर युवा सेवा समिति अध्यक्ष शिवा चौधरी उर्फ रब्बा बाबा व साथियों ने ठंडा पानी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें