फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अनियमितता पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त

Wed, 10 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर ने सुमेरपुर में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। उर्वरक व अभिलेखों का रखरखाव ठीक न मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मैसर्स धर्मात्मा खाद भंडार में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर आदि अभिलेखों का रख रखाव सही नहीं मिला। उपलब्ध उर्वरक का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं मिला। बताया कि दुकान का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मैसर्स संदीप खाद भंडार में स्टॉक व अभिलेखों का रखरखाव सही पाया गया। उर्वरक की गुणवत्ता की जांच के लिए एक नमूना भरा है। मैसर्स एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप पर उर्वरक नहीं मिली। बताया कि सभी सहकारी व निजी उर्वरक विक्रेताओं को रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित दर से अधिक रेट पर उर्वरक की बिक्री पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।




किसानों को नहीं होगी खाद की कमी

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सहकारी बिक्री केंद्रों पर 732 मीट्रिक टन यूरिया, 1461 मीट्रिक टन डीएपी, 433 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। वहीं निजी बिक्री केंद्रों पर 3869 मीट्रिक टन यूरिया, 2075 मीट्रिक टन डीएपी, 129 मीट्रिक टन एनपीके वितरण के लिए उपलब्ध है। जनपद के लिए बुधवार को 2000 मीट्रिक टन इफको यूरिया की रैक आने की सूचना है। कहा कि खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें