फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भूमि अधिग्रहण से प्रभावित डोली घराना गांव के लोगों की सुनवाई 18 को

Wed, 10 Dec 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। तहसील नादौन के मौजा कोहला के गांव डोली घराना में खेल परिसर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नादौन में जनसुनवाई होगी। एडीसी हमीरपुर और डोली घराना गांव के भूमि अधिग्रहण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन कार्य के प्रशासक अभिषेक गर्ग ने बताया कि खेल परिसर के निर्माण के लिए गांव डोली घराना में 7561 वर्गमीटर से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उन्होंने इस अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले परिवारों से 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नादौन में जनसुनवाई में भाग लेकर अपना पक्ष रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें