हमीरपुर। घर में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी पिता को विशेष न्यायाधीश कीर्तिमाला सिंह की अदालत ने दोषी करार दिए है। न्यायाधीश ने 12 साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये से दंडित किया है।
जानकारी के मुताबिक सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने नौ अप्रैल 2018 को एक शिकायती पत्र दिए। किशोरी ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
बताया था 29 मार्च 2018 की दोपहर एक बजे जब मां खेत पर गई थी और भाई खेलने गया था वह घर पर अकेली थी। तभी पिता शराब के नशे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। पिता की धमकी से वह डर गई, 10 दिन बाद शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
आरोपी पिता के अंडरवियर, स्वाब के नमूने को विधि प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के बाद धारा बढ़ाई गईं। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मां ने भी बेटी का साथ दिया उसका हौसला बढ़ाया और उसे न्याय मिले इसके लिए लड़ाई लड़ी।
पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ बयान दिए। न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान गवाहों, साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए दुष्कर्म मामले में 12 साल की सजा व 10 हजार जुर्माना तथा धारा 506 में चार साल कठोर कारावास के साथ ही पांच हजार जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।