फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के सलुआ गांव में पांच दिन पहले विवाहिता का मकान के कमरे में फंदे पर शव लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगोंं के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि ससुरालीजन पर एक लाख रुपये, बुलेट बाइक व एक सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या की गई।
कोतवाली क्षेत्र के मिरतला निवासी भगवानदास ने खरेला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी नेहा की शादी 24 अप्रैल 2025 को सलुआ गांव निवासी जगभान के साथ की थी। शादी के बाद से पति, ससुर रामभरोसे, सास सुनीता और ननद अंकिता ने अतिरिक्त सामान और रुपये की मांग की।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर 29 मार्च को नेहा की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के बाद इसकी विवेचना कर रहे सीओ चरखारी दीपक दुबे ने शुक्रवार की शाम भगवानदास के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें