फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कंधे में बेटे को लादकर समाधान दिवस में पहुंचा पिता

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 20- जिलास्तरीय समाधान दिवस पर कंधे में लादकर बेटे को ले जाता पीड़ित पिता। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर तहसील में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे काफी गमगीन माहौल देखने को मिला। जब सरीला तहसील निवासी पीड़ित पिता बेटे को कंधे पर लादकर जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी बेटे का अपहरण कर ले गए और उसके दोनों पैर और एक हाथ तोड़ डाला। मरणासन्न हालत में पुलिस ने उसे बरामद किया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की-फुल्की धाराएं लगाकर मामले को दबाना चाहती है। न सरीला पुलिस सुनती है और न ही थानाध्यक्ष। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धाराएं बढ़ाए जाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हंसता और करता गाली-गलौज
जरिया थानाक्षेत्र के छिबौली गांव निवासी पीड़ित पिता चरन सिंह ने बताया कि बीते 26 अगस्त को बेटा रोहित (24) खेत देखने गया था। वहीं पर गांव निवासी आरोपी चंद्रशेखर ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। वह बेटे को लेकर सरीला पुलिस चौकी शिकायत करने जा रहा था। छिबौली बस स्टैंड के पास पहले से चार पहिए लिए खड़े आरोपी चंद्रशेखर और उसका बेटा निखिल, विवेक, नदना निवासी जीतेंद्र व दो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बेटे को कार में बैठाकर ले गए और आंखों में पट्टी बांध दी। बेटे को चौकी पुलिस की मदद से मगरौल के बरुआ हार के खेतों के पास से मरणासन्न हालत में बरामद किया गया था। आरोपियों ने बेटे के दोनों पैर व एक हाथ तोड़ डाले हैं। उरई मेडिकल कॉलेज से बीते 14 सितंबर को छुट्टी होने के बाद कहीं पर सुनवाई न होने के कारण समाधान दिवस पर आए हैं। कहा कि थाना प्रभारी हंसता है और गाली-गलौज करता है। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज चलता रहा है। आज ही उपनिरीक्षक जाकर मेडिकल रिपोर्ट लेकर आए हैं। बंधक बनाकर मारपीट की धारा बढ़ाई गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। सभी आरोप निराधार हैं।

पांचवीं बार आया नहीं हुआ समाधान
सुमेरपुर कस्बा निवासी रघुनाथ प्रजापति का कहना है कि वह पांचवीं बार समाधान दिवस पर समस्या लेकर आया है लेकिन समस्या का रत्तीभर समाधान नहीं हुआ है। लेखपाल फर्जी रिपोर्ट आख्या लगाकर अफसरों को गुमराह कर देता है। नौ माह से अपने खेत पाने के लिए भटक रहा है। गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के डर से पति तीन दिन से गायब
सुमेरपुर के गुरगुज मोहल्ला निवासी महिला गुड़िया पत्नी शिवनरायन ने न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि देवर के कहने पर पति ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने पीआरवी पुलिस को बुला दिया था जिससे पति घर छोड़कर चला गया हे। उसका फोन नहीं उठाते और देवर से बात करते हैं। वही उनको उकसाता और भड़काता है। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को पीड़िता की काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।



सदर तहसील में सीसीटीवी व्यवस्था शुरू
डीएम ने तहसील परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कैमरों के प्रभावी संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

148 शिकायतें में 24 का निस्तारण
सदर तहसील में डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। सरीला में 30 शिकायतों में छह, मौदहा में 36 में पांच और राठ में 47 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां पर मौके पर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार, सीएमओ अलका शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि अरुण कुमार, सीवीओ भूपेंद्र यादव, हिमांशु अग्रवाल, राजीव सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें