फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं-चना को नुकसान

Sat, 04 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा-पौथिया। क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पहले तेज धूप थी तो शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा और बूंदाबांदी ने जहां गर्मी से राहत दी है तो वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में खड़ी गेहूं व चना की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते फसलें जमीन पर गिर गई हैं। इससे गेहूं के दाने हल्के होने और चना के काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। छोटे और मझोले किसानों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं।किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।
पौथिया संवाद के अनुसार- किसान संदीप दीक्षित ने बताया कि सोचा कि सुबह गेहूं की फ़सल को कटवा लेंगे लेकिन सुबह फिर बदली छाई और बूंदाबांदी हुई तो थ्रेसिंग नहीं हो सकी। कलौलीजार के किसान अरविंद ने बताया हार्वेस्टर से गेहूं की फ़सल समेटने में लगे हैं लेकिन बूंदाबांदी से फसल में नमी आ जाने के कारण कतराई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




किसान की बात उन्हीं की जुबानी


उमरी निवासी किसान विकास यादव ने कहा कि कटी फसलों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। जैसे ही फसल इकट्ठा करने की कोशिश करते हैं, वैसे ही काले बादल छा जाते हैं, जिससे चिंता और बढ़ जाती है।
-
फत्तेपुरवा निवासी राजू ने बताया कि गांव में मजदूरों की भारी कमी है। इससे खेतों में तैयार फसल को समय पर फैलाया नहीं जा पा रहा, जिससे सूखने में देरी हो रही है।
-

रमना गांव के रज्जन ने बताया कि दलहन फसलों, खासकर चना के काला पड़ने की आशंका है, जबकि तेज हवा से गेहूं की फसल गिर गई है। इससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
-

काछिन डेरा निवासी रमेश ने बताया कि इस समय एक साथ फसल कटाई हो रही है, लेकिन बेमौसम बारिश और आंधी के कारण गेहूं की फसल खेत में फैल गई है। मजदूर नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में वह पत्नी के साथ मिलकर खुद ही कटाई कर रहे हैं।


-




मौसम से बढ़ी किसानों की धुकधुकी
पौथिया। सुबह शाम बदली और बूंदा बांदी के बीच चलने वाली तेज हवाओं की वजह से किसानों की धुकधुकी बढ़ी हुई है। मौसम को देखते हुए किसान गेहूं की फ़सल समेटने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें