फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छुट्टा गोवंश से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद की किल्लत, छुट्टा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने फिर आवाज उठाई है। मंगलवार को संगठन की ओर से जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर व कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में मासिक पंचायत का आयोजन कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन


संगठन की ओर से कहा गया कि 28 अक्तूबर को सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। किसानों ने सरकारी समितियों और खाद बिक्री केंद्रों पर डीएपी व यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही जिले में संचालित 400 से अधिक निजी खाद-बीज की दुकानों पर रेट सूची चस्पा कराने की मांग उठाई। किसानों ने मौदहा, सरीला और हमीरपुर तहसील के दर्जनों गांवों में छुट्टा गोवंश से फसलें बर्बाद होने का मुद्दा भी उठाया। कहा कि ठंड में किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

साथ ही प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कराने तथा मौदहा तहसील के पधोरी गांव में चंद्रावल नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त बजरंग डेरा-पधोरी मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र सिंह भदोरिया, अनिल कुमार द्विवेदी, अरविंद गोस्वामी, सभा सिंह, सुनील त्रिपाठी, चिंताहरण पांडेय, दयाशंकर, अनीशा बानो, ममता आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें