फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाद के लिए किसानों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 15 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 16 राठ क्रय विक्रय समिति में किसानों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : , छात्रवृ​त्ति मामले को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे पैरामेडिकल छात्र। संवाद
विज्ञापन
राठ। क्रय विक्रय समिति में सोमवार को किसानों ने राजस्वकर्मियों पर चहेतों को खाद के टोकन बांटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों की भी तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



किसानों को यूरिया खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से ही रामलीला मैदान के समीप क्रय विक्रय समिति पर किसानों की भीड़ लग गई। नायब तहसीलदार सुभाषचंद्र राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंच गए। किसानों को टोकन वितरित कराए जाने थे तभी किसान चहेतों को टोकन वितरित करने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस से भी तीखी बहस हो गई। इस दौरान मुख्य मार्ग पर किसानों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया। जिसके बाद टोकन वितरित किए गए। सचिव उमाकांत बादल ने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े सात सौ किसानों को टोकन वितरित किए गए हैं। यूरिया उपलब्ध होने पर वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें