फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फसलों के मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्रॉप कटिंग में फर्जी आंकड़े दिखाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को औंता गांव के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। तहसीलदार दिलीप सिंह को समस्या बताते हुए दोबारा क्रॉप कटिंग कराने व नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

औंता गांव के प्रधान भारत सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस में पत्र दिया था। मांग की थी कि गांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उड़द फसल की क्रॉप कटिंग उनकी मौजूदगी में की जाए। आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दिए बिना क्रॉप कटिंग की है। उन्हें लेखपाल से जानकारी मिली कि क्रॉप कटिंग में आठ सौ ग्राम से एक किलोग्राम वजन की वास्तविक उपज निकली है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत में फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। ऐसे में क्रॉप कटिंग के प्रयोग में दिखाई गई मॉप पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने उड़द की फसल में हुए सारे प्रयोगों को डिलीट कराकर फिर से क्राॅप कटिंग कराने और दैवी आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है। यहां पर नाथूराम, फूलारानी, लल्लू, चेतराम, हरीसिंह, सीताराम, प्रमोद कुमार, चंद्रभान, हरगोविंद, धनीराम, जयपाल, नीरज कुमार, रजनी देवी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें